वैदिक वास्तु शास्त्र विद्या :
वैदिक वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी जिस कमरे में सोते हों, वहां नहीं होनी चाहिए ये चीजें ।
पति-पत्नी के जीवन में बेडरूम का बहुत महत्व है।
वास्तु के अनुसार, बेडरूम में रखी चीजें रिश्तों पर असर डालती हैं।
यदि पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल अच्छा हो लेकिन कमरे में कोई वास्तु दोष हो तो वैवाहिक जीवन में पूर्ण संतुष्टि नहीं मिल पाती है।
जानें पति पत्नी के कमरे को लेकर वास्तु के नियम।
पति - पत्नी के जीवन में बेडरूम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
बेडरूम में रात को सोने से लेकर सुबह उठने तक के समय में पति - पत्नी के बीच नजदीकियां भी बढ़ सकती हैं और दूरियां भी।
Perfect S 2 L Wet Grinder | Atta Kneader 110-volt | For Home Usa & CANADA, Purple
https://amzn.to/46YcGyU
ऐसे में किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति से बचने के लिए वास्तु के अनुसार बताई गई बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है।
पति-पत्नी के जीवन में छोटी-छोटी बातें भी बड़ी भूमिका निभाती हैं, जैसे घर में रखी हर छोटी और सामान्य वस्तु का असर वैवाहिक जीवन पर पड़ता है।
शयनकक्ष में कोई नकारात्मक वास्तु विपरीत वस्तु रखी है तो इसका असर बहुत तेजी से पति-पत्नी के रिश्तों पर होता है।
पति-पत्नी का जीवन सुखी और प्यारभरा हो इसके लिए वास्तु शास्त्र का उपयोग अवश्य करना चाहिए।
वास्तु, फेंगशुई की इन छोटी - छोटी बातों को अपनाने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ती हैं।
पति - पत्नी के सुख पर बुरा असर डालने वाली अनेक चीजें बेडरूम में हो सकती हैं, जिसमें गलत दिशा में लगा दर्पण शामिल है।
वैदिक वास्तु शास्त्र की मानें तो सोते समय दर्पण में पति - पत्नी का प्रतिबिब दिखाई देने से उनके श्जीवन में कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
दर्पण के दोषपूर्ण प्रभाव से दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ जाता है।
वास्तु के साथ जब ग्रह-नक्षत्र भी खराब हों तो, ऐसे में ग्रह कलह, तनाव के कारण पति - पत्नी घर के बाहर शांति तलाशने लगते हैं और ऐसे में पति - पत्नी के बीच किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।
दर्पण के अलावा अलमारी रखने की जगह, सोने की दिशा, ग्रह दशा अनुसार रंग के पर्दे एवं बेडशीट का उपयोग, इन सब बातों को भी ध्यान में रखना चाहिए।
जैसे अगर पति-पत्नी में से किसी के उपर शनि, राहु की विपरीत दशा चल रही हो तो बेडरूम में नीली रंग की चादर एवं पर्दे विपरीत असर डालते हैं।
पंडारामा प्रभु राज्यगुरु
**********
ऐसी गर्दन वाले लोग हमेशा रहते हैं मालामाल, गर्दन से जानें अपने भविष्य का राज :
हस्तरेखा शास्त्र में जिस तरह हथेली की रेखाओं को देखकर भविष्य जाना जाता है, उसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में किसी मनुष्य के शरीर के अलग - अलग अंगों की बनावट देखकर उसके बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।
हम सभी की गर्दन की बनावट, ऊंचाई, चौड़ाई अलग - अलग प्रकार की होती है, जो हमें दूसरों से अलग बनाती है।
गर्दन की शेप और साइज के बारे में सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान में बहुत कुछ बताया गया है।
इसे देखकर आप जान सकते हैं कि आप या सामने वाला व्यक्ति कितना धनवान होगा या उसे जीवन में सफलता पाने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ेगा?
आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसी गर्दन वाले लोगों को कभी भी पैसों की कमी नहीं होती और गर्दन की बनावट हमें भविष्य के बारे में क्या-क्या बताती है।
समुद्र शास्त्र में शरीर के अलग - अलग अंगों की बनावट को देखकर किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।
हर किसी की गर्दन की बनावट, ऊंचाई, चौड़ाई अलग - अलग होती है, जिसे देखकर आप पता लगा सकते हैं सामने वाला कैसे स्वभाव का है और उसका भविष्य कैसा हो सकता है।
आइए विस्तार से जानें गर्दन से जुड़े कई राज...!
+++
ऐसी गर्दन वाले होते हैं भाग्यशाली :
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन लोगों की गर्दन छोटी होती है वे बहुत ज्यादा भाग्यशाली होते हैं।
इन लोगों को जीवन में कभी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होती है।
साथ ही, इनका स्वभाव भी बहुत अच्छा होता है।
छोटी गर्दन वाले लोग बहुत ईमानदार होते हैं।
ये लोग कोई भी रिश्ता पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं और उनका साथ देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
अपनी मेहनत और किस्मत के चलते ये जीवन में खूब कामयाबी हासिल करते हैं।
इनको भाग्य का पूरा साथ मिलता है।
ये जिस भी काम में हाथ डाल दें, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
राजा जैसा सुख उठाते हैं ऐसे लोग :
माना जाता है कि जिन लोगों की गर्दन शंख के समान नजर आती है, उसे बहुत शुभ माना जाता है।
हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक, ऐसे लोग जीवनभर राजा जैसा सुख उठाते हैं।
ये लोग करियर के मामले में जिस भी क्षेत्र में जाते हैं वहां बड़ा पद हासिल करते हैं और खूब तरक्की पाते हैं।
यही कारण है कि इन्हें पैसों की दिक्कत भी ज्यादा नहीं होती है।
करियर के अलावा घर में भी ये लोग राजा जैसा सुख ही उठाते हैं।
इन लोगों को करना पड़ता है संघर्ष :
समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की गर्दन लंबी और चपटी होती है उन्हें जीवन में काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है।
इन्हें अपने जीवन में सुख बहुत कम हासिल होता है और करियर के मामले में सफलता हासिल करने के लिए ये लोग कड़ी मेहनत करते हैं।
साथ ही, लंबी और चपटी गर्दन वाले लोग साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं।
इन लोगों के मन में हमेशा कोई न कोई विचार आता ही रहता है।
ऐसे में ये अपने जीवन में कोई भी फैसला सोच - समझकर ही लेते हैं।
ऐसे लोग जीवनभर रहते हैं मालामाल :
जिन लोगों की गर्दन गोल और मजबूत होती है, उन्हें जीवनभर कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।
इसके पीछे की वजह है कि ऐसी गर्दन वाले लोग अपने में जीवन में खूब धन कमाते हैं और हमेशा मालामाल रहते हैं।
इन लोगों को जो भी वस्तु पसंद हो, उसे वे हासिल करते हैं।
ये लोग कोई भी काम या फैसला जल्दबाजी में नहीं लेते हैं, क्योंकि मजबूत और गोल गर्दन वाले लोग बहुत धैर्यवान होते हैं।
साथ ही, अपने कार्यस्थल पर ये नेतृत्व की भूमिका निभाने वाले होते हैं और स्वभाव से थोड़े जिद्दी हो सकते हैं।
ऐसे लोग होते हैं बहुत बलवान :
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन लोगों की गर्दन बहुत ज्यादा मोटी होती है वे बहुत बलवान होते हैं।
साथ ही, ये लोग कोई भी काम पूरी ईमानदारी और दृढ़ निश्चय के साथ करते हैं।
इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति की गर्दन चार उंगली जितनी लंबी हो, तो उसे सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।
ऐसे लोग जीवन खूब, प्रेम, धन और तरक्की पाते हैं।
इन लोगों का स्वभाव भी बहुत कोमल और अच्छा होता है।
ये हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार होते हैं और करियर में भी खूब तरक्की हासिल करते हैं।
!!!!! शुभमस्तु !!!
🙏हर हर महादेव हर...!!
जय माँ अंबे ...!!!🙏🙏
पंडित राज्यगुरु प्रभुलाल पी. वोरिया क्षत्रिय राजपूत जड़ेजा कुल गुर: -
श्री सरस्वति ज्योतिष कार्यालय
PROFESSIONAL ASTROLOGER EXPERT IN:-
-: 1987 YEARS ASTROLOGY EXPERIENCE :-
(2 Gold Medalist in Astrology & Vastu Science)
" Opp. Shri Satvara vidhyarthi bhuvn,
" Shri Aalbai Niwas "
Shri Maha Prabhuji bethak Road,
JAM KHAMBHALIYA - 361305 (GUJRAT )
सेल नंबर: . + 91- 9427236337 / + 91- 9426633096 ( GUJARAT )
Vist us at: www.sarswatijyotish.com
Skype : astrologer85
Email: prabhurajyguru@gmail.com
Email: astrologer.voriya@gmail.com
आप इसी नंबर पर संपर्क/सन्देश करें...धन्यवाद..
नोट ये मेरा शोख नही हे मेरा जॉब हे कृप्या आप मुक्त सेवा के लिए कष्ट ना दे .....
जय द्वारकाधीश....
जय जय परशुरामजी...🙏🙏🙏
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें