banner https://www.profitablecpmrate.com/gtfhp9z6u?key=af9a967ab51882fa8e8eec44994969ec Sarswatijyotish: वास्तु शास्त्र 8

ads

शनिवार, 1 फ़रवरी 2025

वास्तु शास्त्र 8

वैदिक वास्तु शास्त्र 8

वैदिक वास्तु शास्त्र के अनुसार पांच चीज से मिल रहा शुभ ऊर्जा के संकेत.!

वैदिक वास्तु शास्त्र के अनुसार पांच चीज से मिल रहा शुभ ऊर्जा के संकेत...!

वैदिक वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे संकेत होते हैं।

जिन्हें सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। 

ये ऊर्जा आर्थिक खुशहाली के संकेत भी हैं। 

साथ ही माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। 

आपको भी अगर ये संकेत दिखाई दे, तो आपको समझ जाना चाहिए कि भविष्य में धन प्राप्ति का प्रबल योग बनने वाला है। 

माता लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन के सभी संकट दूर होने वाले हैं। 

आइए, जानते हैं धन प्राप्ति के संकेत।

धन प्राप्ति होने से पहले मिलते ही हैं ये 5 विशेष संकेत।



Laxmi Pyramid Original Certified Gomati Chakra, Rudraksha, Cowrie Kodi Maha Laxmi Pyramid - 90mm Large Orgonite Pyramid with Shree Yantra - Pooja Vastu Items for Home for Good Luck, Money & Wealth

Visit the Crystal Heaven Storehttps://www.amazon.in/Shri-Yantra-Gomti-Chakra-Pyramid/dp/B0C58H9YLT?pd_rd_w=bipkv&content-id=amzn1.sym.785b16db-ca40-46a3-ae75-2b38bb48d1aa&pf_rd_p=785b16db-ca40-46a3-ae75-2b38bb48d1aa&pf_rd_r=PD9NTMBR0BP5T3K09KZC&pd_rd_wg=xIGYU&pd_rd_r=33a5f215-82ba-4408-9d25-ea501debc38b&pd_rd_i=B0C58H9YLT&th=1&linkCode=ll1&tag=blogger0a94-21&linkId=1c0e90e37443d74682daeff22da0d260&language=en_IN&ref_=as_li_ss_tl

माता लक्ष्मी की कृपा बरसते ही शुरू हो जाते हैं अच्छे दिन।

वैदिक वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे संकेत होते हैं, जिन्हें जीवन की सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। 

ये संकेत बताते हैं कि आपको जीवन में धन प्राप्ति होने वाली है। 

यह संकेत आपकी सुख - समृद्धि के भी प्रतीक होते हैं। 

जैसे किसी गाय को रोटी खाते हुए देखना भी शुभ माना जाता है। 

विशेषकर सुबह-सुबह गाय को रोटी खाते देखना जीवन के दुख भरे या कष्टकारी दिन खत्म होने का संकेत माना जाता है। 

इसके अलावा भी और भी ऐसे विशेष संकेत हैं, जिन्हें धन प्राप्ति से जोड़कर देखा जाता है। 

आइए, जानते हैं लक्ष्मी प्राप्ति के विशेष संकेत।

भृकुटी या बाजू के बीच का हिस्सा फड़कना:

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इस संकेत को भी धन प्राप्ति से जोड़कर देखा जाता है। 

खासकर अगर सुबह उठते ही या शाम के समय आपकी भृकुटी यानी भौंह, ( आख के ऊपर की हड्डी पर के बाल ) फड़कते हुए महसूस होते हैं, तो समझ जाएं कि आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होने वाली है।

सपने में कमल का फूल दिखना :

स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है।

इस लिए सपने में कमल का फूल दिखना भी भाग्योदय का संकेत है। 

माता लक्ष्मी कमल के फूल में विराजमान होती हैं। 

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने लिए उन्हें कमल का फूल अर्पित किया जाता है इस लिए अगर आपको सपने में कमल का फूल दिखाई दे।

तो समझ लें कि आपको भविष्य में धन प्राप्ति होने वाली है।

घर में तोते का आना :

तोते को धन के देवता कुबेर से जोड़कर देखा जाता है। 

वहीं, तोते का संबंध माता लक्ष्मी से भी माना जाता है। 

ऐसे में अगर आपके घर में तोता आए, तो आपको खुद को सौभाग्यशाली समझना चाहिए।

क्योंकि तोता इस बात का सूचक है कि आपके घर से आर्थिक तंगी दूर होने वाली है और लक्ष्मी माता की कृपा आप पर बरसने वाली है।

घर में उल्लू का आना या नजर आना :

उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन होता है इस लिए ऐसा माना जाता है।

कि अगर आपके घर में उल्लू आता है या फिर आप उल्लू को कहीं पर बैठा देखते हैं।

तो यह आपके लिए संकेत है कि आपके जीवन में धन संबंधी संकट का अंत होने वाला है और भविष्य में आपकी आमदनी बढ़ेगी।

उल्लू को किसी पहर भी देखना धन प्राप्ति का बड़ा संकेत माना जाता है।

शंख की ध्वनि सुनाई देना:

आपको अगर सुबह उठते ही कहीं से शंख की आवाज सुनाई दे, तो आपको समझ जाना चाहिए कि यह ध्वनि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का संकेत है। 

शंख समुद्र से निकला है इस लिए शंख को बहुत ही पवित्र रत्न की तरह माना जाता है। 

माता लक्ष्मी का संबंध भी शंख से माना जाता है क्योंकि माता लक्ष्मी भी समुद्र से उत्पन्न हुई हैं।

वैदिक वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं।

जिन्हें घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। 

साथ ही चांदी, कौड़ी जैसी प्राचीन चीजें धन, वैभव से भे जुड़ीं हैं ।

इन्हें घर में रखने से नौकरी, व्यापार में तरक्की होती है। 

आइए, जानते हैं कौन - सी हैं वे चीजें।

धन प्राप्ति के लिए घर में हर किसी को भी यही चीज को अवश्य ही रखनी चाहिए ये 5 प्राचीन चीजें ।

सकारात्मक ऊर्जा नौकरी, व्यापार में दिलाएगी कामयाबी ।

वैदिक वास्तु शास्त्र में ऊर्जा का जीवन में बहुत महत्व बताया गया है। 

वैदिक वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे चारों तरफ एक ऊर्जा घूम रही है। 

यह ऊर्जा हमारे मन, स्वभाव और विचारों को प्रभावित करती है ।

इस लिए अगर हमारे आसपास सकारात्मक ऊर्जा होगी, तो न केवल हमारे तरक्की के रास्ते खुलते जाएंगे बल्कि हमारे जीवन में भी खुशियों का वास होता है। 

वैदिक वास्तु शास्त्र में ऐसी चीजें बताई गई हैं, जो बहुत प्राचीन मानी जाती हैं, लेकिन इन्हें घर में रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है। 

इसका अर्थ यह है कि इन प्राचीन चीजों को घर में रखने से धन प्राप्ति होती है। 

आइए, जानते हैं कौन - सी हैं वे चीजें-

श्रीमद्‍ भगवद्‍ गीता घर में रखें :

वैदिक वास्तु शास्र के अनुसार घर में श्रीमद्‍ भगवद्‍ गीता रखने से व्यक्ति का जीवन उन्नति की ओर अग्रसर होने लगता है।

 क्योंकि गीता को पढ़ने से आत्मबल में वृद्धि होती है।

जिससे व्यक्ति खुद ही अपनी समस्याएं दूर करने लगता है।

चांदी का सिक्का तिजोरी में रोली लगाकर रखें:

चांदी का सिक्का बहुत ही शुभ माना जाता है। 

चांदी का संबंध चंद्रदेव से हैं। 

इस का अर्थ यह है कि अगर आपका मन शांत रहेगा, तो इससे आप सही फैसले लेंगे और आपकी ऊर्जा हमेशा सकारात्मक बनी रहेगी। 

घर की तिजोरी या फिर जहां आप पैसे रखते हैं, उस स्थान पर चांदी का सिक्का रोजाना रोली लगाकर रखें।

पांच कौड़ियों को लक्ष्मी माता के पास रखें :

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुआर कौड़ियों का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है।

क्योंकि कौड़ी भी समुद्र से उत्पन्न हुई थी। 

ऐसे में धन प्राप्ति के लिए इसे सबसे कारगर उपाय माना जाता है। 

आपको पांच कौड़ियों को लेकर इस पर हल्दी का तिलक लगाना है। 

इसके पास इन्हें मंदिर में लक्ष्मी माता के पास रख दें।

हल्दी की गांठ को तिजोरी में रखें:

हल्दी का संबंध भगवान विष्णु से माना जाता है।

 पौराणिक मान्यता है कि जहां पर भगवान विष्णु विराजते हैं। 

वहीं, पर माता लक्ष्मी का स्थान भी होता है इस लिए माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भगवान विष्णु से संबंधित हल्दी की गांठ को तिजोरी में जरूर रखें।

गुलाब का पौधा घर में लगाएं :

माता लक्ष्मी को कमल के साथ गुलाब का फूल भी बेहद पसंद होता है। 

आप अगर गुलाब का पौधा घर में रखते हैं, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। 

गुलाब के पौधे को घर में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहती है। 

वैदिक वास्तु शास्त्र के अनुसार गुलाब को अपने बेडरूम में नहीं रखना चाहिए क्योंकि इसमें कांटे भी होते हैं। 

घर की छत, बालकनी या फिर आंगन में लगा सकते हैं।

!!!!! शुभमस्तु !!!

🙏हर हर महादेव हर...!!
जय माँ अंबे ...!!!🙏🙏

पंडित राज्यगुरु प्रभुलाल पी. वोरिया क्षत्रिय राजपूत जड़ेजा कुल गुर:-
PROFESSIONAL ASTROLOGER EXPERT IN:- 
-: 1987 YEARS ASTROLOGY EXPERIENCE :-
(2 Gold Medalist in Astrology & Vastu Science) 
" Opp. Shri Dhanlakshmi Strits , Marwar Strits, RAMESHWARM - 623526 ( TAMILANADU )
सेल नंबर: . + 91- 7010668409 / + 91- 7598240825 ( तमिलनाडु )
Skype : astrologer85 website :https://sarswatijyotish.com/ 
Email: prabhurajyguru@gmail.com
आप इसी नंबर पर संपर्क/सन्देश करें...धन्यवाद.. 
नोट ये मेरा शोख नही हे मेरा जॉब हे कृप्या आप मुक्त सेवा के लिए कष्ट ना दे .....
जय द्वारकाधीश....

जय जय परशुरामजी...🙏🙏🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वैदिक वास्तु शास्त्र विद्या

वैदिक वास्तु शास्त्र विद्या  वैदिक वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी जिस कमरे में सोते हों, वहां नहीं होनी चाहिए ये चीजें । पति-पत्नी के जी...